Good Morning in Shayar’s Way…
आशक़ाँ-दी गुड मॉर्निंग…
वो आये”सागर“,
इक मैसेज छोड़ा और चुपके से खिसक गए.!
क्या यही वफ़ा,
मुहब्बत करने वाले लोग जाने कहाँ चले गए.!!
ऐसा भी क्या,
गुड मॉर्निंग न फ्लाइंग किस्स न आइस कांटेक्ट.!
कॉलेज से हैं,
पढ़े-लिखे है पीछे मैनर्स कितने अच्छे छोड़ गए.!!
खुदा ऐसा करे,
कभी”सागर“घर-आँगन की शान-ए-शौक़त बने.!
फिर देखेंगे वो,
दो-चार सर्टिफिकेट्स छोड़ कैसे मुंह मोड़ गए.!!
अपना क्या है,
पागल लिख या आवारा कह तेरे ही हैं “सागर“.!
मान ले कहना,
सर टकरा दीवार रोएगी जो दुनियां से चले गए.!!
09:45 AM
Posted on December 24, 2017, in Funny Poetry, Nagama-e-Dil Shayari. Bookmark the permalink. Leave a comment.
Leave a comment
Comments 0