शहीदों के नाम पर इक दीप ज़रूर जलायें.!!
Wish U A Happy Dipawali…
दीपों का पर्व है दीवाली आओ दीए जलायें.!
शहीदों के नाम पर इक दीप ज़रूर जलायें.!!
हम जियें सुख-चैन से उन की यही आरज़ू.!
सीने पर लेते हैं वो हर दिन नई-नई बलायें.!!
जागती आँखों से सोते हैं सीमा के वीर प्रहरी.!
पल-पल टिकी हैं दुश्मन इन की पर निगाहें.!!
शहीद कभी मरता नहीं अमर ज़रूर हो जाता.!
युगों-युगों तक दोहराई जाती उनकी गाथायें.!!
उल्फ़त का दम सभी भरते ये आशिक निराले.!
इन जैसी ज़हां में किसी और की नहीं वफ़ायें.!!
Posted on October 30, 2016, in Shayari-e-Watan. Bookmark the permalink. Leave a comment.
Leave a comment
Comments 0